क्यों चर्चा में है लक्षद्वीप? यहां बेस्ट जगह घूमने के साथ-साथ कर सकते हैं कुछ एडवेंचरस चीजें भी: Lakshadweep History And Best Places to Visit

By | January 9, 2024
Lakshadweep History And Best Places to Visit in hindi
1
(1)

Lakshadweep History And Best Places to Visit:- लक्षद्वीप पर्यटन स्थल भारत का एक बेहद खूबसूरत केंद्र शासित प्रदेश है। भारतीय मुख्य भूमि से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर अरब सागर में स्थित है। लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ-साथ एक आकर्षक पर्यटन स्थल भी है, जिसे देखने के लिए देशी-विदेशी पर्यटक यहां आते हैं।

आपको भी अपने पार्टनर के साथ लक्षद्वीप जैसी खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान बनाना चाहिए। हनीमून के लिए यह जगह बिल्कुल बेस्ट है। आइए इस लेख में हम आपको लक्षद्वीप के आसपास की जगहों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं –

Lakshadweep History And Best Places to Visit – लक्षद्वीप का इतिहास और घूमने के लिए सर्वोत्तम स्थान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के दौरे के बाद यह खूबसूरत द्वीप दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है. इस द्वीप की खूबसूरती और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा यहां के पर्यटन को बढ़ावा देने से नाराज मालदीव के मंत्री ने हाल ही में व्यंग्यात्मक ट्वीट किया था, लेकिन ट्रोल होने के बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया. इन सब बातों से हटकर बात करते हैं लक्षद्वीप के इतिहास के बारे में।

यहां आने वाले पर्यटकों के लिए क्या नियम-कायदे हैं, देश के अन्य पर्यटक स्थलों की तरह इसे ज्यादा क्यों नहीं खोजा गया या इसका इतिहास क्या है। इस हिंदू और बौद्ध द्वीप पर इस्लाम का प्रभुत्व कैसे हो गया?

कब पड़ा लक्षद्वीप नाम – When was it named Lakshadweep?

लक्षद्वीप भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद भारत में कुल 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिनमें से लक्षद्वीप भी है. जानकारी के लिए बता दें कि साल 1956 में लक्षद्वीप को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था।

See also  Interesting facts about indian railways in hindi:- भारतीय रेलवे

पहले इसे लैकाडिव, मिनिकॉय, अमिनदीवी के नाम से जाना जाता था। लेकिन वर्ष 1971 में इस क्षेत्र का नाम लक्षद्वीप रखा गया। 2011 की जनगणना के अनुसार, लक्षद्वीप की कुल जनसंख्या 64473 है। हालाँकि, यहाँ साक्षरता दर 91.82 प्रतिशत है, जो भारत के कई बड़े शहरों से अधिक है।

लक्षद्वीप का इतिहास – History of Lakshadweep

1947 में आज़ादी के समय भी लक्षद्वीप में मुस्लिम आबादी अधिक थी। उस वक्त पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान ने सोचा था कि लक्षद्वीप में मुस्लिम आबादी है और भारत ने उस पर दावा नहीं किया है, इसलिए ये लोग पाकिस्तान आ जाएंगे. लेकिन सरदार पटेल ने लक्षद्वीप के विलय की जिम्मेदारी अर्कोट रामास्वामी मुदलियार और अर्कोट लक्ष्मणस्वामी मुदलियार को दी थी।

जब पाकिस्तानी सेना समुद्र के रास्ते लक्षद्वीप की ओर बढ़ रही थी, तब सरदार पटेल ने दोनों मुदलियार भाइयों से भारतीय तिरंगा फहराने को कहा था। पाकिस्तानी युद्धपोत के पहुंचने से पहले ही भारतीय सेना लक्षद्वीप पहुंच गई और झंडा फहरा दिया. जिसके कारण पाकिस्तानियों को वापस जाना पड़ा। इतिहासकारों का कहना है कि अगर आधे घंटे की भी देरी हो जाती तो मामला पलट सकता था.

हनीमून के लिए एकदम बेस्ट जगह – Best place for honeymoon

  • Agatti Island in Lakshadweep – आपको बता दें, लक्षद्वीप 8 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है, जहां लगभग 8000 से भी अधिक लोग रहते हैं। अगत्ती द्वीप अपने स्नॉर्कलिंग एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है।
  • Minicoy Island in Lakshadweep – इस द्वीप पर आप मूंगा चट्टानें, आकर्षक सफेद रेत और अरब सागर का खूबसूरत पानी देख सकते हैं। आपको बता दें, मिनिकॉय द्वीप लक्षद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप भी है। यहां आप लग्जरी रिसॉर्ट्स भी देख सकते हैं।
  • Bangaram Island in Lakshadweep – बंगाराम द्वीप हिंद महासागर के साफ नीले पानी में स्थित एक अद्भुत जगह है। यह द्वीप अपनी प्राचीन मूंगा चट्टान और समुद्रतटों के लिए जाना जाता है। बंगाराम द्वीप पर आप खूबसूरत मछलियों के साथ तैराकी, डॉल्फिन देखना, जल क्रीड़ा, सूर्योदय और सूर्यास्त का आनंद ले सकते हैं। आप यहां के साफ पानी में स्कूबा डाइविंग का मजा भी ले सकते हैं।
  • Kavaratti Islands in Lakshadweep – लक्षद्वीप के खूबसूरत द्वीपों में शामिल कावारत्ती द्वीप यहां का रत्न है। आपको बता दें, कावारत्ती द्वीप समूह लक्षद्वीप की राजधानी है। यह द्वीप अपने आकर्षक समुद्री द्वीपों, सफेद रेत और खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। कावारत्ती कोच्चि तट से लगभग 360 किलोमीटर दूर है।
  • Kalpeni Islands in Lakshadweep – कल्पेनी द्वीप पर रीफ वॉकिंग, स्कूबा डाइविंग, कयाकिंग, स्नोर्कलिंग, कैनोइंग और बोटिंग सहित कई वाटर स्पोर्ट्स का मजा आप ले सकते हैं।
  • Marine Museum in Lakshadweep – समुद्री संग्रहालय लक्षद्वीप के कावारत्ती द्वीप पर स्थित है। समुद्री संग्रहालय में समुद्र से संबंधित कलाकृतियाँ रखी गई हैं। आपको बता दें, इस म्यूजियम में समुद्री मछलियों और जलीय जीवों की प्रजातियां सबसे ज्यादा देखने को मिलती हैं।
  • Kadmat Island In Lakshadweep – कदमत द्वीप लक्षद्वीप का एक और प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां ज्यादातर जोड़े आते हैं। कदमत द्वीप लगभग 9 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह जगह आकर्षक सफेदी, सूर्योदय और सूर्यास्त के लिए भी काफी लोकप्रिय है।
See also  Interesting facts about the human body

लक्षद्वीप की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Lakshadweep In Hindi

लक्षद्वीप घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मई के बीच है। आपको बता दें कि यहां मई से सितंबर तक बारिश होती है। हालाँकि यहाँ रिसॉर्ट हमेशा खुले रहते हैं, लेकिन इस समय जहाज से लक्षद्वीप जाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

जिस लक्षद्वीप पर गये थे PM मोदी, वहां घूमने कैसे जाये, कितना आएगा खर्च; जानें सब कुछ: Lakshadweep Best Travel Guide In Hindi

Tags

Honeymoon In Lakshadweep In Hindi, Best Time To Visit Lakshadweep In Hindi, History of Lakshadweep, Lakshadweep History And Best Places to Visit, 12 Places To Visit In Lakshadweep In 2024, Lakshadweep tourist places, Lakshadweep tourist places photos, Best time to visit in Lakshadweep, Lakshadweep historical places, Lakshadweep tourism, Lakshadweep tourism package, Monuments of Lakshadweep,

यह पोस्ट कितनी उपयोगी थी?

इसे रेट करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

Average rating 1 / 5. Vote count: 1

अब तक कोई वोट नहीं! इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

जैसा कि आपको यह पोस्ट उपयोगी लगी...

Follow us on social media!

हमें खेद है कि यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

आइए इस पोस्ट को सुधारें!

हमें बताएं कि हम इस पोस्ट को कैसे सुधार सकते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *